HomeHindiआर्टिफिशियल ज्वेलरी से एलर्जी क्यों होती है? कारण और बचाव

आर्टिफिशियल ज्वेलरी से एलर्जी क्यों होती है? कारण और बचाव

Published on

Follow on:

Artificial Jewellery se Allergy ke karan: नई ज्वेलरी पहने पहनने मे जितनी अच्छी लगती है कभी कभी कुछ ज्वेलरी परेशान भी करती है जैसे की ज्वेलरी पहनने के बाद अगले दिन सुबह उठे तो गर्दन या कान में खुजली, लालिमा या छोटे-छोटे दाने आ जाती है और इसके साथ ही आती है इरिटेटिंग जैसा फीलिंग। […]

Artificial Jewellery se Allergy ke karan: नई ज्वेलरी पहने पहनने मे जितनी अच्छी लगती है कभी कभी कुछ ज्वेलरी परेशान भी करती है जैसे की ज्वेलरी पहनने के बाद अगले दिन सुबह उठे तो गर्दन या कान में खुजली, लालिमा या छोटे-छोटे दाने आ जाती है और इसके साथ ही आती है इरिटेटिंग जैसा फीलिंग। लेकिन सोचने वाली बात है कि ऐसा होता क्यों है? जब ज्वेलरी अच्छी दिख रही थी, फिर स्किन ने रिएक्ट क्यों किया?

चलिए आज इसी उलझन को सुलझाते हैं। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी से एलर्जी क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं, और सबसे जरूरी इससे बचा कैसे जाए, ताकि आप स्टाइल भी करें और स्किन भी सेफ रहे।

यह भी पढ़ें: आर्टिफिशियल ज्वेलरी को घर पर कैसे साफ करें

आर्टिफिशियल ज्वेलरी से एलर्जी होती क्यों है?

सीधी भाषा में समझें तो जब आपकी स्किन ज्वेलरी में मौजूद किसी खास मेटल के लगातार कॉन्टैक्ट में आती है, तो बॉडी उसे “बाहरी चीज़” मानकर रिएक्ट करने लगती है। इसे मेडिकल भाषा में कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस कहा जाता है। इसमें स्किन पर लाल रंग के दाने निकल आते हैं जिनमें खुजली होती है। लेकिन घबराने वाली बात नहीं है, ये न तो फैलती है और ना ही ये जानलेवा है लेकिन यह इग्नोर करने लायक भी नहीं है।

ज्यादातर मामलों में इसका कारण होता है निकेल नाम की धातु, जो सस्ती आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने में बेस मेटल की तरह इस्तेमाल होती है। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उनके लिए ये मेटल बार-बार कॉन्टैक्ट में आने पर एलर्जी ट्रिगर कर देता है।

Artificial Jewellery se Allergy के पीछे की 7 आम वजहें

सस्ती ज्वेलरी में निकेल मेटल से एलर्जी का कारण

1. निकेल और सस्ते मेटल्स – ये सबसे बड़ा कारण है। ज्वेलरी को मजबूती और शाइन देने के लिए इसमें निकेल मिलाया जाता है, और यही स्किन के लिए सबसे बड़ा एलर्जन बन जाता है।

2. पसीना और नमी – गर्मी में पसीना ज्वेलरी के मेटल के साथ मिलकर उसे ऑक्सीडाइज़ कर देता है, जिससे रिएक्शन और तेज हो जाता है।

3. एक ही ज्वेलरी रोज़ पहनना – अगर आप रोज़ वही ईयररिंग्स या रिंग पहनते हैं, तो स्किन को लगातार कॉन्टैक्ट मिलता रहता है और एलर्जी धीरे-धीरे बढ़ती जाती है।

4. पहले से सेंसिटिव स्किन – कुछ लोगों की स्किन नैचुरली सेंसिटिव होती है, ऐसे में नॉर्मल मेटल भी दिक्कत कर सकता है।

5. अन्य मेटल्स भी जिम्मेदार – सिर्फ निकेल ही नहीं, पीतल, तांबा, कोबाल्ट और सीसा जैसी धातुएं भी पसीने के संपर्क में आकर ऑक्सीडाइज़ हो जाती हैं और स्किन को इरिटेट करती हैं।

6. इम्यून सिस्टम का ओवररिएक्शन -जब ये मेटल्स पसीने के साथ मिलकर स्किन के संपर्क में आते हैं, तो बॉडी का इम्यून सिस्टम उन्हें हानिकारक समझकर रिएक्ट करता है — नतीजा, सूजन, लालिमा और खुजली।

7. खराब क्वालिटी की कोटिंग सस्ती ज्वेलरी पर की गई गोल्ड या सिल्वर कोटिंग कुछ ही दिनों में उतर जाती है, और नीचे की मेटल एक्सपोज़ होकर एलर्जी की वजह बनती है।

कैसे पहचानें कि ये एलर्जी ही है?

अगर ज्वेलरी पहनने के 24 से 48 घंटे के अंदर आपको ये चीज़ें महसूस हों, तो समझ जाइए ये कॉन्टैक्ट एलर्जी का साइन है:

  1. स्किन पर लाल चकत्ते (रैशेज़)
  2. तेज खुजली और जलन
  3. स्किन का छिलना या सूजन
  4. लालिमा और गर्मी महसूस होना
  5. छोटे-छोटे दाने या उभार
  6. छूने पर दर्द या सेंसिटिविटी

अगर ये लक्षण 2-3 दिन से ज्यादा बने रहें, तो घर पर इलाज करने के बजाय डॉक्टर को दिखाना ही सही रहेगा।

यह भी पढ़ें: चेहरे के आकार के हिसाब से इयररिंग्स कैसे चुनें?

Artificial Jewellery Allergy से बचाव के आसान और असरदार तरीके

थोड़ी समझदारी से इस पूरी परेशानी से बचा जा सकता है। यहां कुछ प्रैक्टिकल टिप्स हैं जो सच में काम करती हैं:

  1. निकेल-फ्री ज्वेलरी चुनें — खरीदते वक्त लेबल जरूर चेक करें।
  2. हाइपोएलर्जेनिक ज्वेलरी पहनें — ये एलर्जी का रिस्क काफी हद तक कम कर देती है (हालांकि 100% गारंटी नहीं देती)।
  3. ज्वेलरी को साफ रखें — पसीना और गंदगी जमने न दें, रेगुलर क्लीन करें।
  4. लंबे समय तक न पहनें — सोते या नहाते वक्त ज्वेलरी उतार दें।
  5. क्लियर नेल पॉलिश ट्रिक ट्राई करें — मेटल वाले हिस्से पर हल्की क्लियर नेल पॉलिश लगाने से एक बैरियर बन जाता है। ये ट्रिक बहुत लोग यूज़ करते हैं और सच में काम करती है।
  6. सर्जिकल स्टील या स्टर्लिंग सिल्वर चुनें — डेली यूज़ और कम मेंटेनेंस के लिए सर्जिकल स्टील बेस्ट है, जबकि क्लासिक और प्रीमियम लुक के लिए स्टर्लिंग सिल्वर (925 स्टैंप वाली) चुनें।
  7. बैरियर क्रीम या पाउडर लगाएं — ज्वेलरी पहनने से पहले स्किन पर मॉइश्चराइज़र, वैसलीन या हल्का टैल्कम पाउडर लगा लें।
निकेल-फ्री और हाइपोएलर्जेनिक ज्वेलरी विकल्प

क्या रोज़ाना ज्वेलरी पहनना सेफ है?

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव नहीं है, तो कभी-कभार पहनने में कोई खास दिक्कत नहीं। लेकिन अगर आपको पहले कभी एलर्जी हुई है, तो रोज़ाना पहनने से बचना ही समझदारी है। कई बार सस्ती ज्वेलरी से हुए रैशेज़ में बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी हो सकता है, खासकर तब जब स्किन खरोंचने से छिल जाए या गीली रहे। अगर स्किन पर पपड़ी जमना, पीलापन, पानी या मवाद निकलना या अजीब गंध आना शुरू हो जाए, तो देर किए बिना डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।

यह एक बात ध्यान रखने योग्य है, एक बार जब स्किन किसी मेटल पर रिएक्ट कर देती है, तो वो जगह बार-बार सेंसिटिव हो सकती है। इसलिए शुरुआत से ही थोड़ी सावधानी बरतना सबसे स्मार्ट मूव है।

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

अगर घरेलू उपाय अपनाने के बाद भी रेडनेस, सूजन या पस जैसी दिक्कत बनी रहती है, तो देर न करें। ये स्किन इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है, और ये अपने आप ठीक नहीं होगा।

तो अब जब आपको पता चल गया है कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी से एलर्जी क्यों होती है, तो अगली बार ज्वेलरी खरीदते वक्त सिर्फ डिज़ाइन पर नहीं, बल्कि उसकी क्वालिटी और मटीरियल पर भी ध्यान दें। निकेल, खराब कोटिंग, पसीना और लगातार घर्षण ये सारी चीज़ें मिलकर स्किन इरिटेशन की वजह बन सकती हैं।

लेकिन घबराने की जरूरत नहीं थोड़ी सी समझदारी और सही चुनाव से इससे आसानी से बचा जा सकता है। स्किन-फ्रेंडली मेटल चुनें, ज्वेलरी क्लीन रखें, और जलन महसूस होते ही उसे उतार दें। आखिर, खूबसूरत दिखने के साथ-साथ आपकी स्किन का कम्फर्ट भी उतना ही जरूरी है।

अगर आपको भी कभी आर्टिफिशियल ज्वेलरी से एलर्जी या जलन का सामना करना पड़ा है, तो अपना एक्सपीरियंस कमेंट में जरूर शेयर करें, हो सकता है आपकी छोटी सी टिप किसी और के बहुत काम आ जाए!

FAQs

1. आर्टिफिशियल ज्वेलरी से एलर्जी के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

आमतौर पर 24-48 घंटों के अंदर स्किन पर लालिमा, खुजली, छोटे दाने या हल्की सूजन दिखने लगती है। ये कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस के सबसे कॉमन साइन हैं।

2. क्या आर्टिफिशियल ज्वेलरी की एलर्जी खतरनाक होती है?

ज़्यादातर मामलों में ये न तो फैलती है, न जानलेवा होती है। लेकिन अगर स्किन छिल जाए या इन्फेक्शन के साइन (पस, पीलापन, गंध) दिखें, तो डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं।

3. एलर्जी से बचने के लिए कौन सा मेटल सबसे सेफ है?

सर्जिकल स्टील और स्टर्लिंग सिल्वर (925 स्टैंप वाली) सबसे सेफ माने जाते हैं। ये निकेल-फ्री होते हैं और सेंसिटिव स्किन पर भी अच्छे रहते हैं।

4. एलर्जी होने पर तुरंत क्या करना चाहिए?

सबसे पहले ज्वेलरी उतार दें और उस जगह को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। अगर जलन या खुजली बनी रहे, तो सेल्फ-ट्रीटमेंट के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Don't Miss

Latest articles

How to Identify Fake Jewellery Online: 9 Easy Checks Before You Buy

How to Identify Fake Jewellery: More than 1.5 billion pieces of artificial jewelry are...

चेहरे के आकार के हिसाब से इयररिंग्स कैसे चुनें?

सही इयररिंग्स का चुनाव सिर्फ डिज़ाइन पसंद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपके चेहरे के फीचर्स को उभारने में यह बहुत बड़ा रोल निभाता है। आइए सबसे पहले समझते हैं कि आपके चेहरे का शेप कौन-सा है और उस पर किस तरह की इयररिंग्स सबसे शानदार लगेंगी।

महंगी ज्वेलरी खरीदे बिना भी प्रीमियम लुक चाहिए? अपनाए ये 6 आसान टिप्स

महंगी दिखने वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी: क्या आप जानते हैं कि महंगी और प्रीमियम दिखने...

Gold or Silver? Which Jewellery Suits Your Skin: 3 Simple Trick

Which Jewellery Suits Your Skin: Most people shop for jewellery based on trends. But...

चेहरे के आकार के हिसाब से इयररिंग्स कैसे चुनें?

सही इयररिंग्स का चुनाव सिर्फ डिज़ाइन पसंद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपके चेहरे के फीचर्स को उभारने में यह बहुत बड़ा रोल निभाता है। आइए सबसे पहले समझते हैं कि आपके चेहरे का शेप कौन-सा है और उस पर किस तरह की इयररिंग्स सबसे शानदार लगेंगी।

महंगी ज्वेलरी खरीदे बिना भी प्रीमियम लुक चाहिए? अपनाए ये 6 आसान टिप्स

महंगी दिखने वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी: क्या आप जानते हैं कि महंगी और प्रीमियम दिखने...

Top Stylists Share Their Secrets For RED CARPET

Elegance isn't solely defined by what you wear. It's how you carry yourself, how...