HomeHindiचेहरे के आकार के हिसाब से इयररिंग्स कैसे चुनें?

चेहरे के आकार के हिसाब से इयररिंग्स कैसे चुनें?

Published on

Follow on:

सही इयररिंग्स का चुनाव सिर्फ डिज़ाइन पसंद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपके चेहरे के फीचर्स को उभारने में यह बहुत बड़ा रोल निभाता है। आइए सबसे पहले समझते हैं कि आपके चेहरे का शेप कौन-सा है और उस पर किस तरह की इयररिंग्स सबसे शानदार लगेंगी।

Face Shape Ke Hisab Se Earrings: आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक स्टाइलिश इयररिंग्स मिलते हैं, लेकिन कभी-कभी इतनी सुंदर इयररिंग्स पहनने के बाद भी वो हमारे लुक पर उतनी अच्छी नहीं लगतीं। इसका कारण यह है कि हम अपने चेहरे के आकार पर ध्यान दिए बिना ही इयररिंग्स खरीद लेते हैं।

सही इयररिंग्स का चुनाव सिर्फ डिज़ाइन पसंद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपके चेहरे के फीचर्स को उभारने में यह बहुत बड़ा रोल निभाता है। आइए सबसे पहले समझते हैं कि आपके चेहरे का शेप कौन-सा है और उस पर किस तरह की इयररिंग्स सबसे शानदार लगेंगी।

सबसे पहले जानिए अपना फेस शेप

इयररिंग्स खरीदने से पहले अपने चेहरे की बनावट को समझना बहुत ज़रूरी है:

  • Diamond Shape : उभरी हुई चीकबोन्स, पतला माथा और पतली ठुड्डी
  • Rectangle Shape : लंबा और पतला चेहरा, सीधी चीक लाइन
  • Square Shape : मज़बूत जॉलाइन, चौड़ा माथा और चेहरे के तीखे फ़ीचर्स
  • Heart Shape : पतली ठुड्डी और चौड़ा माथा
  • Oval Shape : चौड़ाई से ज़्यादा लंबाई और मुलायम, गोल किनारे
  • Round Shape: चौड़ाई और लंबाई बराबर, भरे हुए गाल और गोल जॉलाइन
चेहरे के आकार के अनुसार इयररिंग्स चुनने का चार्ट (Face Shape Ke Hisab Se Earrings)
Face Shape Ke Hisab Se Earrings

चेहरे के शेप के अनुसार बेस्ट इयररिंग्स स्टाइल्स (Face Shape Ke Hisab Se Earrings)

Diamond Shape वाले चेहरे के लिए इयररिंग्स

डायमंड शेप वाले चेहरे के लिए ऐसे इयररिंग्स सबसे अच्छे होते हैं जो चिन वाले हिस्से पर चौड़ाई या वॉल्यूम बढ़ाएं और चीकबोन्स के पास बहुत ज्यादा चौड़े न हों। इस तरह के चेहरे के लिए स्टड्स, छोटे हूप्स और शैंडेलियर इयररिंग्स सबसे अच्छे लगते हैं। आपको लंबे और संकरे इयररिंग्स से बचना चाहिए क्योंकि ये चेहरे की लंबाई को और ज़्यादा दिखाते हैं।

Rectangle Shape चेहरे के लिए इयररिंग्स

आयताकार चेहरे के लिए ऐसे इयररिंग्स सबसे अच्छे होते हैं जो चेहरे की लंबाई को संतुलित करें और गोलाई या चौड़ाई का आभास दें।  इसके लिए बड़े हुप्स, क्लस्टर्ड स्टड्स और छोटे डैंगल इयररिंग्स अच्छे विकल्प हैं। लंबे और पतले इयररिंग्स से बचें, क्योंकि वे चेहरे की लंबाई को और बढ़ा देते हैं।

यह भी पढ़ें: महंगी ज्वेलरी खरीदे बिना भी प्रीमियम लुक चाहिए? अपनाए ये 6 आसान टिप्स

Square Shape के लिए इयररिंग्स

चौकोर चेहरे के लिए गोल, अंडाकार या लंबे ड्रॉप इयररिंग्स सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि ये चेहरे के तीखे कोणों और मजबूत जॉलाइन को नरम करते हैं। इसे हुप्स, ओवल इयररिंग्स और ड्रॉप डिज़ाइन जैसे इयररिंग्स से अट्रैक्टिव लुक दिया जा सकता है, क्योंकि ये चेहरे में कर्व और लंबाई जोड़ते हैं। चौकोर स्टड या कोणीय आकार चेहरे के तीखे कोनों पर ध्यान खींचते हैं, इसलिए ये आपके लिए सबसे अच्छे विकल्प नहीं हैं।

Heart Shape के चेहरे के लिए इयररिंग्स

दिल के आकार के चेहरे के लिए ऐसे इयररिंग्स सबसे अच्छे होते हैं जिनका ऊपरी हिस्सा पतला और निचला हिस्सा चौड़ा या गोल हो। हार्ट आकार के चेहरे के लिए इयररिंग्स चुनते समय आपको ये बात ध्यान मे रखनी है की इयररिंग्स और आपके चेहरे का बैलन्स बना रहे ताकि आपके चेहरे का लुक अट्रैक्टिव लगे।

हार्ट आकार के लिए सबसे पहला ऑप्शन है, टियरड्रॉप या झूमर स्टाइल और नीचे की तरफ चौड़े इयररिंग्स। ये इयररिंग्स सबसे दिल के आकार के चेहरे के लिए अच्छे रहते हैं, क्योंकि ये ध्यान नीचे की ओर खींचते हैं और चेहरे के निचले हिस्से को चौड़ाई देते हैं। हार्ट आकार को उल्टे त्रिकोण के आकार या ऐसे डिज़ाइन वाले इयररिंग्स से बचना चाहिए जो माथे की चौड़ाई को उभारते हों, क्योंकि इनसे चेहरे का ऊपरी हिस्सा और बड़ा लग सकता है और ठुड्डी और भी संकरी दिख सकती है।

Oval Shape के लिए इयररिंग्स

अंडाकार चेहरे के लिए लगभग सभी तरह के इयररिंग्स खूबसूरत लगते हैं क्योंकि इस शेप का चेहरा बहुत संतुलित होता है। इस चेहरे के आकार की याची बात ये है कि इनपर लगभग हर प्रकार के एयररिंगस अच्छे लगेंगे। यहा पर हम  चेहरे के नैचुरल बैलेंस को और उभारने के लिए, थोड़ी चौड़ाई या वॉल्यूम वाले इयररिंग्स आज़मा सकते है जैसे कि हम स्टड्स, हुप्स और शैन्डेलियर इयररिंग्स पहनने की सलाह देते हैं।

यहा पर पर आप ये ध्यान रखें कि बहुत बड़े हुप्स, तीखे जियोमेट्रिक शेप, लंबे लटकने वाले इयररिंग्स या बहुत पतले स्टाइल आपके चेहरे के शेप पर भारी पड़ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: घर में ज्वेलरी की सफाई कैसे करें? जाने 05 आसान टिप्स

Round Shape के लिए इयररिंग्स

गोल चेहरे की पहचान उसके मुलायम कर्व्स और लगभग बराबर चौड़ाई और लंबाई से होती है। गोल चेहरे के लिए लंबे और लटकने वाले इयररिंग्स सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि ये चेहरे को लंबा और पतला दिखाते हैं। गोल चेहरे के लिए आपको ऐसे इयररिंग्स चुनने होंगे जो चेहरे को लंबा दिखाने का भ्रम पैदा करें।

लंबे, वर्टिकल इयररिंग्स, जैसे टियरड्रॉप या रेक्टेंगुलर स्टड्स, इसके लिए बेहतरीन हैं क्योंकि चेहरे को लंबा दिखाने में मदद करते हैं। आपको गोल स्टड्स, हुप्स या किसी भी तरह के गोल इयररिंग्स से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके चेहरे के गोलपन को और उभार सकते हैं और चेहरे को और भी भरा हुआ दिखा सकते हैं।

गोल चेहरे के लिए लंबे लटकने वाले इयररिंग्स
Round Face Shape Ke Hisab Se Earrings

Face Shape Ke Hisab Se Earrings सारणी

चेहरे का आकार (Face Shape)पहचान (Characteristics)सर्वश्रेष्ठ इयररिंग्स स्टाइल्स (Best Earring Styles)इन स्टाइल से बचें (Avoid These Styles)
1. गोल (Round)चेहरे की लंबाई और चौड़ाई लगभग बराबर, गोल जॉलाइन।लंबे, पतले झुमके (Dangles), टियरड्रॉप्स (Teardrops), ज्यामितीय डिजाइन्स (Angular/Geometric patterns)।छोटे स्टड्स, गोल हुप्स (Hoops), भारी और गोल डिजाइन।
2. अंडाकार (Oval)संतुलित अनुपात, माथा थोड़ा चौड़ा, गाल गोलाकार, सॉफ्ट जॉलाइन।लगभग सभी स्टाइल (The best part!), स्टड्स, क्लासिक हुप्स, ड्रॉप्स, शैंडेलियर (Chandeliers)।बहुत लंबे झुमके जो चेहरे को और लंबा दिखाएं (Extra long dangles)।
3. चौकोर (Square)चौड़ा माथा, मज़बूत और कोणीय जॉलाइन (Sharp angles)।गोल हुप्स (Hoops), अंडाकार ड्रॉप्स (Oval drops), टियरड्रॉप्स (Teardrops), सॉफ्ट और गोलाकार डिजाइन।चौकोर स्टड्स (Square studs), तीखे कोनों वाले या सपाट डिजाइन्स।
4. दिल के आकार का (Heart)चौड़ा माथा, ऊपर की ओर उभरते हुए गाल, पतली और संकरी ठुड्डी (Narrow chin)।शैंडेलियर (Chandeliers), नीचे की तरफ चौड़े झुमके (Wide at bottom), टियरड्रॉप्स, क्लस्टर्स।ऊपर की तरफ भारी स्टड्स, संकरे डिजाइन्स जो ठुड्डी को और पतला दिखाएं।
5. डायमंड (Diamond)उभरी हुई चीकबोन्स (Prominent cheekbones), पतला माथा और पतली ठुड्डी।छोटे स्टड्स, क्लासिक हुप्स, टियरड्रॉप्स, कम लंबाई वाले शैंडेलियर।बहुत लंबे और सीधे झुमके (Very long and linear dangles)।
6. आयताकार (Rectangle)लंबा और संकरा चेहरा, माथा और जॉलाइन लगभग बराबर चौड़े।गोल हुप्स, छोटे स्टड्स, चौड़े क्लस्टर, गोलाकार ड्रॉप्स।बहुत लंबे और सीधे झुमके (Very long linear styles), बहुत ही नाजुक डिजाइन्स।

Face Shape Ke Hisab Se Earrings का चुनाव सिर्फ़ डिज़ाइन पसंद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपके चेहरे के आकार के अनुसार सही शेप और स्टाइल चुनना भी उतना ही ज़रूरी है। जानिए ओवल, राउन्ड , स्काउर या हार्ट चेहरे के लिए कौन-सी ईयररिंग्स सबसे ज्यादा सूट करती हैं और छोटे-से सिलेक्शन से अपने पूरे लुक को कैसे बना सकती हैं और भी स्टाइलिश और आकर्षक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Don't Miss

Latest articles

Minimal Jewellery Trend: जानिए क्यों बदल रही है महिलाओं की पसंद?

Minimal Jewellery Trend buying Guide: आज वर्किंग प्रोफेशनल्स से लेकर कॉलेज जाने वाली युवा...

Neckline के हिसाब से Perfect Necklace कैसे चुनें?

क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपने कोई बेहद खूबसूरत नेकलेस खरीदा, लेकिन जब...

Essential Jewellery Collection: हर महिला के वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए ये 10 क्लासिक ज्वेलरी पीस

Essential Jewellery Pieces: फैशन इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से 'कैप्सूल वॉर्डरोब' का कॉन्सेप्ट...

आर्टिफिशियल ज्वेलरी से एलर्जी क्यों होती है? कारण और बचाव

Artificial Jewellery se Allergy ke karan: नई ज्वेलरी पहने पहनने मे जितनी अच्छी लगती...

Minimal Jewellery Trend: जानिए क्यों बदल रही है महिलाओं की पसंद?

Minimal Jewellery Trend buying Guide: आज वर्किंग प्रोफेशनल्स से लेकर कॉलेज जाने वाली युवा...

Neckline के हिसाब से Perfect Necklace कैसे चुनें?

क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपने कोई बेहद खूबसूरत नेकलेस खरीदा, लेकिन जब...

Essential Jewellery Collection: हर महिला के वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए ये 10 क्लासिक ज्वेलरी पीस

Essential Jewellery Pieces: फैशन इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से 'कैप्सूल वॉर्डरोब' का कॉन्सेप्ट...